प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां

हरियाणा के अंबाला में2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। घर से 17 हजार रुपए कैश और सोने का सैट व उसकी माता के गले का सोने का सेट लेकर चली गई। महिला के पति ने महेश नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव बब्याल निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उनके पास 2 बच्चे हैं। बड़ी बेटी है और बेटा छोटा है। 5 दिसंबर की रात को उसकी 27 वर्षीय पत्नी कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

पति ने बताया कि अप्रैल महीने में उसकी टांग टूटी थी। तब उससे मिलने के लिए उसके गांव का विशाल उर्फ विशु अस्पताल में आया था। उसके बाद से विशाल उसके घर आने-जाने लगा था। उसकी पत्नी विशाल के साथ फोन पर बातचीत करती थी। इस बारे में उसकी रिश्तेदार ने उसे बताया था। उसकी पत्नी कहने लगी थी कि दोबारा वह विशाल से बात नहीं करेगी, लेकिन इसके बाद भी घर से चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *